राजिम : जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी श्रीमती लक्ष्मी साहू ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ संसद में किया गया दुर्व्यवहार घोर निंदनीय है. यह स्मृति ईरानी की अपरिपक्वता और अहंकार की निशानी है. श्रीमती साहू ने कहा कि सोनिया गांधी कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष,यूपीए चेयरपर्सन, पूर्व नेता विपक्ष, 5 बार की सांसद होने के नाते एक वरिष्ठ पार्लियामेंटेरियन हैं. संसद में इतने वरिष्ठ सदस्य से ऐसा दुर्व्यवहार अस्वीकार्य है .
गांधी परिवार त्याग ,बिलदान का परिवार रहा है। बहुमत के बाद भी तीन बार प्रधानमंत्री न लेकर पद को त्याग करने वाली श्रीमती गांधी नारी त्याग की प्रतिमूर्ति हैं, उनके साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार को देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी । इस देश के लिए सास,पति की बलिदान देखने वाली सोनिया गांधी हमेशा राष्ट्र हित को अपनी कर्म समझती रही हैं।
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी पर संसद पर स्मृति ईरानी का व्यवहार निंदनीय : लक्ष्मी साहू
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















