आज भारतीय जनता पार्टी कुम्हारी मंडल में युवा मोर्चा एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में कांग्रेस के लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री अधीर रंजन चौधरी ने जो महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के बारे में जो अशोभनीय एवं अमर्यादित शब्दावली का प्रयोग किया है उसके खिलाफ भाजपा कुम्हारी मंडल द्वारा अधीर रंजन चौधरी एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी का पुतला दहन किया गया। भाजपाइयों ने कड़े शब्दों में इस कृत्य की निंदा करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अधीर रंजन चौधरी से देश से माफी मांगने के लिए कहा।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष पी एन दुबे, नेता प्रतिपक्ष लोकेश साहू, जिला माझी प्रकोष्ठ के संयोजक राजू निषाद, मंडल महामंत्री गोल्डी गोस्वामी व कैलाश सोनकर, मंडल उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह,दीपक चतुर्वेदी,फाइंगेश्वर साहू, नारायण यादव,पार्षद विनोद बंजारे, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र साहू, युवा मोर्चा महामंत्री सुमित दुबे, अनुसूचित जनजाति मंडल अध्यक्ष उमेश ध्रुव, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती तृप्ति चंद्राकर, मीडिया प्रभारी उमाकांत साहू, मंडल मंत्री उधोराम साहू, पूर्व पार्षद कुंजरम निर्मालकर सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


















