संकुल स्त्रोत केंद्र परसदा (कुम्हारी ) के संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने आज दिनांक 30 जुलाई दिन शनिवार को संकुल के अधीनस्थ शासकीय प्राथमिक एवम उच्च प्राथमिक शाला परसदा , शासकीय प्राथमिक एवम उच्च प्राथमिक शाला मगरघटा का अवलोकन किया । बस्तारहित दिवस में शासकीय उच्च प्राथमिक शाला परसदा में चार्ट मेकिंग , कहानी पठन , संगीतमय गायन , के साथ सुरक्षित शनिवार को जंगली जानवरों से बचाव के उपाय बच्चों को बताया गया । एवम गेड़ी डांस , फुगड़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

बच्चों ने अपने प्रतिभा का बेहत्तर प्रदर्शन किया । संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में आयोजित गतिविधियों के लिए शिक्षकों एवम बच्चों की प्रशंसा की । अवलोकन के दौरान प्रमुख रूप से श्री नरेश कुमार यादव , श्री मोहित कुमार शर्मा , श्री सुशील कुमार साहू सहित शाला प्रबंधन समिति के सदस्य गण , पालक गण , बीएड के प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे ।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031