
रायपुर। अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उमाकांत वर्मा एवं महासचिव चंद्रभूषण वर्मा ने झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को उनके जन्मदिन की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। आपको बता दें कि कल 2 अगस्त को राज्यपाल रमेश बैस का जन्मदिन है। श्री बैस को जन्मदिन की बधाई देते हुए महासभा के द्वय पदाधिकारियों ने कहा कि रमेश बैस छत्तीसगढ़ का अनमोल हीरा है, जिनकी त्याग, तपस्या और बलिदान उनकी पहचान है। श्री बैस राज्य के रायपुर लोकसभा 7 बार सांसद रहे है और उनकी लोकप्रियता आज भी बरकरार है। उन्होंने अपने संसदीय कार्यकाल में कई जनकल्याणकारी कार्यों को मूर्त रूप दिया। महासभा श्री बैस के जन्मदिन पर उनके उज्जवल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता है।



















