कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके (Abhijit Dipke) ने पेपर लीक मामलों को लेकर जंतर-मंतर पर 5 घंटे प्रदर्शन किया। जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित प्रदर्शन में युवाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए। अपने संबोधन में अभिजीत दीपके ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) के इस्तीफे की मांग दोहराते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री 5 दिन के अंदर इस्तीफा दें नहीं तो अगले शनिवार फिर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। अभिजीत शनिवार सुबह ही अमेरिका से दिल्ली लौटे थे। वे एयरपोर्ट से सीधे जंतर-मंतर पहुंचे।

अभिजीत के साथ सोनम वांगचुक भी प्रदर्शन में शामिल

जंतर-मंतर पर चल रहे विरोध प्रदर्शन में शनिवार को जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक भी शामिल हुए। उनकी मौजूदगी के बाद प्रदर्शन स्थल पर भीड़ और बढ़ गई और माहौल में उत्साह देखा गया। प्रदर्शन जंतर-मंतर पर आयोजित किया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में लोग अपनी मांगों को लेकर एकत्र हुए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने पूरे क्षेत्र में कड़ी निगरानी बनाए रखी है। इस दौरान सोनम वांगचुक ने प्रदर्शन की अनुमति दिए जाने को लेकर केंद्र सरकार का आभार जताया।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने का अवसर मिलना सकारात्मक संकेत है और यह संवाद की प्रक्रिया को मजबूत करता है। वांगचुक ने प्रदर्शन में अपनी मौजूदगी को “सद्भावना का संदेश” बताते हुए कहा कि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा में ले जाना जरूरी है। इसके अलावा CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका भी अभिजीत के साथ नजर आए। आशुतोष IIT कानपुर से पास आउट हैं। पिछले साल ही लंदन से भारत लौटे थे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031