रायपुर। प्रदेश में आज आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। आईटी ने प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़ और खरोरा में ये कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक लोहा निर्माण कंपनियों से जुड़ी 3 कंपनियों पर आईटी ने दबिश दी है। इसके साथ ही तीनों कंपनियों के डायरेक्टरों के घरों पर भी आईटी ने छापामार कार्रवाई की है। ऐसी कार्रवाई प्रदेश में आईटी ने बहुत दिनों बाद की है जिसमें एक साथ इतनी सारी जगहों पर छापा पड़ा हो। बता दें कि तीनों कंपनियों के सीए समेत और अन्य कर्मचारियों के घर और फैक्ट्रियों पर भी आईटी ने छापा मारा है।
छत्तीसगढ़ में आईटी की बड़ी कार्रवाई, एक साथ कई जगहों पर दबिश
Previous Articleछत्तीसगढ़ में वेटलैण्डों (आर्द्रभूमि) के विकास के लिए विशेष पहल
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















