
राजिम। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के आव्हान पर छतीसगढ़ कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को देश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, अग्निपथ योजना, आवश्यक चीजों पर जी. एस. टी.लगाएं जाने के विरोध में राजभवन घेराव करने के साथ ही अम्बेडकर चौक में धरना प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में गरियाबंद जिला पंचायत सदस्य एवं प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी श्रीमती लक्ष्मी साहू ने भी हिस्सा लिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि मंहगाई कम करने के लिए खाने पीने के समान पर जी.एस. टी.कम किया जावे। पेट्रोल डीजल के दाम घटाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी डरेगी नही लड़ेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पेट्रोल डीजल के दाम बढे तो परिवहन के दाम बढ़ जाते हैं। इससे खेती किसानी भी महंगा हो जाता हैं। आम आदमी को घर चलाना मुश्किल हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महंगाई बढऩे से इसका पैसा केंद्र सरकार के जेब में जा रहा है। व्यापारी, गृहणी, किसान, मजदूर सब लोग मेहनत कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने ऐसा सिस्टम बनाया है कि जनता का पैसा सीधा केंद्र सरकार के पास चला जाता हैं। इस अवसर पर मंत्री, प्रदेश कांग्रेस के सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।



















