What's Hot

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने शनिवार को खुद इसकी जानकारी दी। सीएम ने कहा कि वह कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं और उनमें हल्के लक्षण उभरे हैं। बोम्मई ने नई दिल्ली का अपना दौरा भी रद्द कर दिया है। बोम्मई ने कहा कि वह घर पर क्वारंटाइन हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मैं कोविड-19 से संक्रमित पाया गया हूं और मुझमें हल्के लक्षण हैं। मैंने खुद को घर में क्वारंटाइन कर लिया है। पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए लोग कृपया खुद को क्वारंटाइन कर लें और कोरोना जांच कराएं। दिल्ली का मेरा दौरा रद्द कर दिया है।’
सीएम बोम्मई को आज जाना था दिल्ली
बोम्मई को ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ की राष्ट्रीय समिति और नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में हिस्सा लेने के लिए शनिवार को नई दिल्ली जाना था। उनके भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व से मुलाकात करने और कर्नाटक के हालिया घटनाक्रम व 2023 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों के संबंध में बातचीत करने की भी संभावना थी। बोम्मई शुक्रवार को कई बैठकों और कार्यक्रमों में शामिल हुए थे।
देश में कोरोना के 19,406 नए मामले आए
बता दें कि भारत में एक दिन में कोविड-19 के 19,406 नए मामले आने से देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,41,26,994 पर पहुंच गई है, जबकि एक्टीव मरीजों की संख्या 1,35,364 से घटकर 1,34,793 रह गई है। कोरोना से 49 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,26,649 हो गई है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.31 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.50 प्रतिशत है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31