What's Hot

स्त महीने के पहले रविवार को हर साल फ्रेंडशिप डे यानी मित्रता दिवस के दौर पर मनाया जाता है। भारत समेत कई देश मित्रता दिवस को अपने अपने तरीके से मनाते हैं। इस बार दोस्ती का ये खास दिन 7 अगस्त को मनाया जा रहा है। नाम से ही स्पष्ट है फ्रेंडशिप डे दोस्ती को समर्पित दिन होता है। इस दिन लोग अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हैं, घूमते फिरते हैं और अपनी दोस्ती को सेलिब्रेट करते हैं। मदर्स डे या फादर्स डे की तरह की फ्रेंडशिप डे को मनाने की परंपरा है। लेकिन फ्रेंडशिप डे मनाने वाले लोगों के मन में ये सवाल जरूर आता होगा कि दोस्तों के लिए एक खास दिन समर्पित करने के पीछे क्या वजह थी? आखिर सबसे पहले फ्रेंडशिप डे कब और क्यों मनाया गया? फ्रेंडशिप डे का इतिहास क्या है और इस दिन का क्या महत्व है?

फ्रेंडशिप डे को मनाने की दिलचस्प कहानी है। अमेरिका में 1935 में अगस्त के पहले रविवार के दिन एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई थी। कहा जाता है कि इस हत्या के पीछे अमेरिकी सरकार थी। जिस व्यक्ति की मौत हुई थी, उसका एक प्रिय मित्र था। जब दोस्त की मौत की सूचना मिली तो वह बहुत हताश हो गया। दोस्त के जाने के गम में उस शख्स ने भी आत्महत्या कर ली।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930