रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के पेंशनरो को केन्द्र के समान 34प्रतिशत महंगाई राहत दिलाने और मध्यप्रदेश राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49(6) को विलोपित करने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार की पेंशनर्स के साथ उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाने से नाराज छत्तीसगढ़ के पेन्शनर्स राजधानी रायपुर में सैंकड़ों की संख्या 25 जुलाई 22 को सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के सफल आयोजन के बाद अब पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार छत्तीसगढ़़ राज्य के पेन्शनरों द्वारा कांग्रेस के कद्दावर नेता,सांसद, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास 12 तुगलक लेन नई दिल्ली में 9 अगस्त 22 को क्रांति दिवस पर सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ करने के कार्यक्रम निर्धारित किया गया था। उसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया हैं। जारी विज्ञप्ति में उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त पेन्शनर फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने दी है। जारी विज्ञप्ति में आगे बताया गया है कि वहां सामुहिक हनुमान चालीसा पाठ के द्वारा राहुल गांधी से राज्य के पेंशनरों को केन्द्र के बराबर 34 प्रतिशत महंगाई राहत देने के आदेश प्रसारित करने हेतु मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को निर्देशित करने का आग्रह करने वाले थे। दिल्ली में राजनीतिक दलों के आपसी तनाव,धारा 144 लागू होने,अनेक ट्रेनों के स्थगित होने और बरसात के मौसम को देखते हुए कार्यक्रम को स्थगित किया गया है।
राहुल गांधी के आवास पर पेंशनरों का सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ स्थगित
Previous Articleमंदिर में मची भगदड़, 3 श्रद्धालुओं की मौत; 3 की हालत गंभीर
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















