What's Hot

छत्तीसगढ़ राज्य के मान्यता प्राप्त सहित 88 कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि संगठन छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा ने फेडरेशन का विस्तार करते हुए फ़ेडरेशन के प्रमुख घटक संगठन छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष एवं अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी को सर्वसम्मति से फेडरेशन का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है l कर्मचारियों कि दो सूत्रीय मांगो को लेकर 22 अगस्त से होने जा रहे अनिश्चित कालीन आंदोलन के बीच श्री चंद्रशेखर तिवारी के प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त होने से फ़ेडरेशन को पुरे प्रदेश में और मजबूती मिलेगी l

फेडरेशन में चंद्रशेखर तिवारी रायपुर संभाग के प्रभारी भी हैं छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा, सहित फ़ेडरेशन के विभिन्न संघो के प्रांताध्यक्ष प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष अजय तिवारी, उमेश मुदलियार, बी पी शर्मा, प्रांताध्यक्ष, कर्मचारी कांग्रेस राजेश चटर्जी, प्रांताध्यक्ष, शिक्षक फेडरेशन, सतीश मिश्रा प्रांताध्यक्ष, वन कर्मचारी संघ,संजय सिंह, प्रांताध्यक्ष लिपिक संघ, आर के रिछारिया प्रांताध्यक्ष, डिप्लोमा इंजीनियर संघ, रोहित तिवारी, प्रांताध्यक्ष प्रदेश लिपिक संघ, रामसागर कोसले अध्यक्ष संचालयीन कर्मचारी संघ , राकेश शर्मा प्रांताध्यक्ष व्याख्याता संघ केदार जैन प्रांताध्यक्ष, संयुक्त शिक्षक संघ, पंकज पांडेय प्रांताध्यक्ष स्वास्थ्य बहुउद्देशीय कर्मचारी संघ, मूलचंद शर्मा प्रांताध्यक्ष वन कर्मचारी संघ सत्येंद्र देवांगन, प्रांताध्यक्ष अपॉक्स कर्मचारी संघ, मनीष ठाकुर, प्रांताध्यक्ष, वाहन चालक कर्मचारी संघ, श्री सक्सेना निगम कर्मचारी महासंघ , बिहारीलाल शर्मा, एम आर सावंत, सहित तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के कर्मचारी नेता मुकतेश्वर देवांगन, तिलक यादव, पदमेश शर्मा, फारूक कादरी, डी एस एन राव, अतुल मिश्रा, देवेंद्र साहू, विजय वर्मा, आदि ने चंद्रशेखर तिवारी के प्रदेश प्रवक्ता नियुक्ति पर बधाई दी है

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930