
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ की कमान सांसद अरुण साव को सौंपा है। और इस तरह से छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष को बदल दिया गया है। पहले यह जिम्मेदारी विष्णुदेव साय संभाल रहे थे। छत्तीसगढ़ भाजपा के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय को राष्टीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बदल दिया है और बिलासपुर सांसद अरुण साव को प्रदेश की कमान सौंप दी है। अरुण साव को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से उनके यहां शुभचिंतकों का पहुंचना शुरू हो गया है, भाजपा कार्यकर्ता उनसे मिलकर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देने पहुंच रहे हैं।



















