छत्तीसगढ़ में एक बार मानसून फिर से सक्रिय हो गया हैं। आज राजधानी समेत अन्य जिलों में सुबह से ही झमामझम बारिश हो रही हैं। इधर बस्तर संभाग में बीते चार दिनों से हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर हैं कई गांवों से संपर्क टूट गया हैं। लगातार बारिश से जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। राजधानी रायपुर में आज सुबह से रूक-रूक कर झमाझम बारिश हो रही हैं। वहीं अन्य जिलों में भी एक बार फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। वहीं मौसम विभाग की माने तो अगले दो से तीन दिनों तक प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा। वहीं मौसम विभाग ने प्रदेश के 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 6 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी है। दक्षिण छत्तीसगढ़ में बीते 72 घंटों से झमाझम बारिश हो रही है। जिसके चलते एक बार फिर कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। रायपुर-जगदलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग भारी बारिश के चलते प्रभावित हुआ हैं। सोनारपाल के पास मककंउी नदी में बाढ़ का पानी भरने से संपर्क टूट गया हैं। वहीं पूरी तरह से गाड़ियों की आवाजाही बंद हो गई हैं। इधर नदी किनारे गांवों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा हैं। अलर्ट जारी होने के बाद जिला प्रशासन की टीम बचाव कार्य में जुट गई हैं।
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















