रायपुर।

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने रक्षाबंधन के पावन अवसर पर देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल सुश्री उइके ने अपने संदेश में कहा है कि रक्षाबंधन का यह पर्व भाई-बहन के पवित्र स्नेह एवं प्रेम का प्रतीक है। इस दिन बहनें भाईयों की सफलता और समृद्धि की मंगल कामना करती हैं और भाई अपनी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हैं। इस अवसर पर उन्होंने कामना करते हुए कहा है कि यह पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और मजबूत करे और सभी प्रदेशवासियों के पारिवारिक जीवन में सुख-शांति एवं खुशहाली लेकर आए।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31