लालजीत पर कशा तंज कहा दुसरे के मंड़वा में नाचना सब को अच्छा लगता है- राधेश्याम राठिया

धरमजयगढ़।
भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत जबगा के सरपंच टीकाराम राठिया के पिता स्वर्गीय सालिक राम राठिया के दशकर्म में प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के सदस्य टीकाराम पटेल,जिला भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री राधेश्याम राठिया, नगर पंचायत उपाध्यक्ष टारजन भारती, एवं मंडल भाजपा धरमजयगढ़ कोषाध्यक्ष बीडीसी किशोर राठिया, मुकेश राठिया, चंद्रसेन, नारायण ध्रुव उनके निवास ग्राम बलपेदा पहुंचकर श्रद्धांजली अर्पित किए और परिवार को ढांढस बंधाया।इस दौरान किसान मोर्चा के महामंत्री ने कहा की स्व सालिक राम राठिया सरल एवं सहज व्यक्तित के धनी थे। आज उनकी कमी खल रही है। पार्टी में शुरू से कार्यकर्ताओं में जोश और ऊर्जा भरना उनकी पहली प्राथमिकता रही है ।बलपेदा से वापस लौटते समय धरमजयगढ़ में राधेश्याम राठिया ने पत्रकारों से मुखातिब होते हुए विधायक लालजीत सिंह राठिया को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि दुसरे के मड़वा में नाचना सबको अच्छा लगता है लेकिन मजा तो तब आता है जब स्वयं के मड़वा में नाचें।इस बात को उन्होंने शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा के नामकरण को लेकर कहा। उन्होंने आगे कहा कि सर्व विदित है कि भाजपा शासन काल में तात्कालिक विधायक स्वर्गीय ओमप्रकाश राठिया के प्रयास से धरमजयगढ़ एवं घरघोड़ा में महाविद्यालय खुला था।आज लालजीत सिंह राठिया को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करते हुए धरमजयगढ़ महाविद्यालय का नामकरण स्वर्गीय ओमप्रकाश राठिया के नाम पर करने शासन को पत्र लिखना चाहिए। जिला भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री राधेश्याम राठिया ने कहा कि अगर नामकरण करने का ही शौक है तो ऐसा कुछ काम करें जिसका नामकरण कर सकें।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31