रायपुर ब्राइट फाऊंडेशन के द्वारा आज स्वाधीनता दिवस गर्व और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 75 वे आजादी का अमृत महोत्सव पर संस्था ने नगर निगम रायपुर के व्हाइट हाऊस के सामने वाले गार्डन मे एकत्रित हो कर झंडा फहराया। देश भक्ति के गानों से पूरा गार्डन जय कारो से गूंज उठा। एक बालक ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के रूप में अपनी प्रस्तुति दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्य गीत अरपा —- से कार्यक्रम की शुरुआत कर तिरंगे झंडे को सलामी देकर वीर शहीदों की जयकार करते हुए राष्ट्र गीत जन गण मन —- गाकर कार्यक्रम की समाप्ति की गई। संस्था के सदस्यों द्वारा शहर मे निकली तिरंगा यात्रा का पुष्प वर्षा से सिटी कोतवाली चौक पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष प्रदीप गोविंद शितूत, उपाध्यक्ष अनघा करकशे, महासचिव डा मनोज ठाकुर, बिहारी लाल शर्मा, रामभरोसे अग्रवाल, सतीश ठाकुर , ठाकुर , अंजली शितूत, गौरी अवधिया, मंजू यादव , अन्नपूर्णा शर्मा, दीपाली धर, शशि शर्मा , सुषमा ध्रुव, प्रीती ठाकुर, दमयंती देशपांडे आदि उपस्थित थे।
रायपुर ब्राइट फाऊंडेशन के द्वारा स्वाधीनता दिवस गर्व और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
Previous Articleराजधानी में धोबी समाज के लिए सर्वसुविधायुक्त तालाब की सौगात
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















