रायपुर। राष्ट्रीय रजक महासंघ भारत-छतीसगढ़ युवा प्रदेश अध्यक्ष श्री राजा निर्मलकर एवं वरिष्ठ समाजसेवी व पूर्व पार्षद श्री राधे बुंदेला के साथ शहर विधायक श्री बृजमोहन अग्रवाल और सासंद श्री सुनील सोनी से मिलकर धोबी समाज के वर्षों की मांग से अवगत करवाया। इस अवसर पर श्री राजा निर्मलकर ने सासंद औऱ विधायक महोदय से रायपुर राजधानी में अपने समाज के लोगों को अपने पुस्तैनी व्यवसाय में एक सर्वसुविधायुक्त तालाब की कमी के कारण होने वाले परेशानियों को विस्तार से अवगत करवाया। जिस पर पूर्व मंत्री एवं शहर विधायक श्री बृजमोहन अग्रवाल ने 1.5 करोड़ की राशि तालाब निर्माण हेतु अपने विधायक निधि से प्रदान करने का आश्वासन दिया है। विधायक जी के इस सरहानीय पहल से धोबी समाज के लोगों ने आभार प्रकट करते हुए, खुशी जाहिर किया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031