दुर्ग। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में स्वतंत्रता दिवस पर दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में झंडारोहण का कार्यक्रम दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल, जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, भाजपा प्रदेश मंत्री ऊषा टावरी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू, भाजपा जिला महामंत्री ललित चंद्राकर,वरिष्ठ भाजपा नेता कांतिलाल बोथरा,शिव चंद्राकर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष माया बेलचंदन,वरिष्ठ नेता प्रीतपाल बेलचंदन की प्रमुख उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले क्रांतिकारियों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर दुर्ग लोकसभा के सांसद विजय बघेल ने कहा कि आज हमारा देश स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव मना रहा है। आजादी को प्राप्त करने के लिए हमारे देश के न जाने कितने लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी, जिसके परिणामस्वरूप हमारा देश आजाद हुआ। आज मैं उन सभी वीर बलिदानियों को नमन करता हूँ, जिनके कारण आज हमारा देश स्वतंत्र है। मैं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आप सभी हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देता हूँ। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि हमारे देश का इतिहास बलिदानों का इतिहास रहा है और इन्ही बलिदानियों की वीरता के बदौलत हमने आजादी प्राप्त की। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आह्वान किया, जिस पर पूरे देश ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए हर घर में तिरंगा लगाने का संकल्प लिया और अपने अपने घरों पर तिरंगा लगाया। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अथक प्रयास किया। समस्त भाजपा कार्यकर्ता और आम जनता को जिला भाजपा की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाइयां प्रेषित करता हूँ। झंडारोहण कार्यक्रम में संतोष सोनी,कांतिलाल जैन,कल्पना जोशी,विनोद अरोरा,दिनेश देवांगन,मनोज मिश्रा,राजा महोबिया,अजय तिवारी,देवेन्द्र चंदेल,चैनसुख भट्टर,जीत यादव,मनोज शर्मा,नरेश सोनी,नितेश साहू,डाकेश परघनिया,सहन जोसफ,विनायक ताम्रकार,संतोष कोसरे,अल्का बाघमार,डॉ. सुनील साहू,राजेंद्र पध्याय,दिलीप साहू,सुरेंद्र कौशिक,अनूप गटागट,विनायक नातू,लुकेश बघेल,दीपक चोपड़ा,संजय बोहरा,मनोज अग्रवाल,संजय सिंह,जगदीश गुप्त,विजय ताम्रकार,बंटी चौहान,सतविंदर सिंग,प्रकाश साहू,आसिफ खान,गौरव शर्मा, केवल देवांगन,मनमोहन शर्मा,मुकेश बेलचंदन,अजय ब्रह्मभट्ट,आशीष खंडेलवाल,समीर रिजवी,आशीष निंमजे,अहिल्या यादव,रेणुका देवांगन,कलिंदरी साहू,सुधा राठोर,राजा यादव,अनिकेत यादव,कुंदन साहू,चंद्रकांत साहू,रत्नेश चंद्राकर,काशीनाथ शर्मा,हिमा साहू,हेमंत गोयल,अश्वनी चंदेल,नरेश शर्मा, संतोष तिवारी,हिमांशु शुक्ला,राहुल भट्ट,अनिकेत यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031