इनोवा के उपर ट्रक पलट जाने से एक लड़की समेत चार लोगों की मौत हो गई। यह भीषण सड़क हादसा दिल्ली से गुरुग्राम में हुआ हैं। बताया जाता है कि उदयपुर से घूम कर वापस लौट रहे इनोवा सवार लोगों पर दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मंगलवार तड़के सिधरावली गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक पलट गया। जिससे एक लड़की और तीन लड़कों की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक लड़की और एक लड़के को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गुरुग्राम पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक हादसा सिधरावली गांव के पास रात करीब दो बजे हुआ। दो लड़कियों समेत पांच युवक रविवार को नोएडा से उदयपुर ट्रिप पर गए थे। वे देर रात वापस लौट रहे थे तभी सिधरावली गांव के पास एसयूवी पर तेज रफ्तार ट्रक पलट गया। हादसे में एक लड़की और ड्राइवर समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। इस एक्सीडेंट में इनोवा में सवार सभी आईआईटी पास थे और नोएडा में नौकरी करते थे। सभी की उम्र लगभग 22-25 साल थी. मृतकों की पहचान दीपक, आदर्श कुमार, मुस्कान व कुमारा पुजीत के रूप में हुई। ये सभी उदयपुर से नोएडा जा रहे थे. बिलासपुर एसएचओ अजय मलिक ने बताया मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031