धरमजयगढ़। ग्लोबल शोतोकान कराते डू इंडिया के तत्वाधान में आयोजित चौथी जीएसकेडीआई अंर्तराष्ट्रीय ओपन कराते चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए रायगढ़ जिले की टीम टारजन भारती के नेतृत्व में आज हैदराबाद के लिए रवाना होगी।इस ओपन कराते चैंपियनशिप के मुख्य आयोजक हंशीपुरम बेंकटेशम है जो कि जीएसकेडीआई के संस्थापक एवं टेक्निकल डायरेक्टर हैं।

यह प्रतियोगिता 19,20 एवं 21अगस्त को कोटला विजया भास्कर रेड्डी स्टेडियम हैदराबाद तेलंगाना में खेला जाएगा। चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ से 95 किलो वर्ग में पंन्द्रह वर्षीय अंकित यादव, 35 किलो वर्ग में पंन्द्रह वर्षीय राजकिशोर पैंकरा एवं 60 किलो वर्ग में सोलह वर्षीय मोती लाल राठिया आज रवाना होंगे।यह संस्था ग्लोबल शोतोकान कराते डू इंडिया, केएआई और टीएआईएसकेडी से संबद्ध है। चैंपियनशिप में भाग लेने जा रहे सभी खिलाड़ियों एवं टारजन भारती को सांसद श्रीमती गोमती साय सहित उनके चाहने वालों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031