ऐसी मान्यता है कि जो लोग सत्यनारायण भगवान की कथा को सुनते हैं, उनकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और भगवान विष्णु की उन पर हमेशा कृपा बरसती है. यही वजह है कि किसी भी मंगल कार्य की शुरुआत से पहले हिंदू धर्म के लोग सत्यनारायण भगवान की पूजा जरूर करवाते हैं. वैसे, अब तक आपने सत्यनारायण कथा संस्कृत या फिर हिंदी में ही सुनी होगी. लेकिन क्या कभी आपने ये कथा अंग्रेजी में सुनी है? अगर नहीं सुनी है, तो अब देख भी लीजिए. इन दिनों अंग्रेजी में कथा सुनाते एक पंडितजी का वीडियो काफी सुर्खियों में है. वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि घर में सत्यनारायण भगवान की पूजा चल रही है. लेकिन यहां पंडित जी संस्कृत या फिर हिंदी की बजाए अंग्रेजी में सत्यननारायण भगवान की कथा सुनाते हुए नजर आ रहे हैं. वायरल क्लिप को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये दक्षिण भारत का हो सकता है.
यहां , जब पंडित जी ने अंग्रेजी में सुनाई सत्यनारायण कथा


अंग्रेजी में सत्यनारायण कथा सुनाते पंडितजी के इस वीडियो को ट्विटर पर @skandshukla नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. यूजर ने कैप्शन में लिखा है, ‘पहले सत्यनारायण भगवान जी की कथा संस्कृत में होती थी, फिर हिंदी में होने लगी. अब इंग्लिश में सत्यनारायण जी की कथा सुनिए. 1 मिनट 28 सेकंड का ये वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया है. इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स भी जमकर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दर्ज करा रहे हैं. कुछ का कहना है कि यह हमारी संस्कृति का अपमान है, तो कोई कह रहा है कि भगवान को भाषा नहीं बल्कि उनके भक्तों का भाव प्यारा लगता है. और उसकी कोई भी भाषा हो सकती है.
एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘यह हमारी संस्कृति का अपमान है. इसमें केवल संस्कृत और हिंदी भाषा का प्रयोग होना चाहिए.’ वहीं, दूसरे यूजर का कहना है, ‘जिस भाषा को यजमान समझता है, पंडितजी उसी भाषा में कथा सुना रहे हैं.’ एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘भाषा कोई भी हो, धर्म और संस्कार वही है. ये उत्तम उदाहरण है.’ कुल मिलाकर वीडियो पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031