धरमजयगढ़। नगर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाने हेतु नगरवासियों के सहयोग से सभी भक्ति जनो ने अपनी तैयारी पूर्ण कर ली है आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि इस वर्ष भी कुछ नया करने का प्रयास उनके द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में कल राधेकृष्ण मंदिर (गायत्री मंदिर) में सरप्राइज गेम मटकी फोड़ प्रतियोगिता भजन संध्या एवं कृष्ण लीला आदि अन्य कई कार्यक्रम आयोजित है जिन्हें बच्चे से लेकर बड़ो तक सभी को ध्यान में रखते हुए आयोजित किया गया है। सभी कार्यक्रम शाम 7 बजे से शुरु होकर रात्रि 12 बजे तक चलेंगे एवं उसके पश्चात श्रीकृष्ण जी का जन्म एवं पूजन आरती कर प्रसाद वितरण किया जावेगा। मंदिर में भव्य साज सज्जा कराई गई है जो कि देखने में काफी आकर्षक नजर आती है। संगीत संध्या का कार्यक्रम 9 बजे स्थानीय शुसील बगान एवं ग्रुप द्वारा किया जावेगा जिसमे विभिन्न प्रकार की झाँकी भी होगी जो कि छोटे छोटे बच्चों द्वारा प्रदर्शित की जावेंगी जिससे उनका उत्साहवर्धन हो सके बच्चों में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। कृष्ण जन्म एवं उनकी लीला के पश्चात कृष्ण विवाह उत्सव एवं फूलों की होली के कार्यक्रम भी आयोजित हैं जो कि समय समय पर झाँकी के रूप में चलते रहंगे। आयोजक समिति द्वारा समस्त नगरवासियों से सपरिवार शामिल होने की विनम्र अपील की गई है।
Previous Articleडॉक्टर्स ने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को ब्रेन डेड घोषित किया ?
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















