पिछले 8 दिन से दिल्ली एम्स में भर्ती राजू श्रीवास्तव के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर नहीं है। रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी हालत एक बार फिर बिगड़ गई है और डॉक्टर्स ने उन्हें ब्रैंड डैड घोषित कर दिया है। डॉक्टर का कहना है कि राजू का दिल भी ठीक से काम नहीं कर रहा है। दावा यहां तक किया जा रहा है कि डॉक्टर्स ने राजू के परिवार को जवाब दे दिया है। एबीपी न्यूज के मुताबिक, 58 साल के राजू श्रीवास्तव के शरीर के ऊपरी हिस्से में ऑक्सीजन नहीं पहुंच रही है, जिसकी वजह से वह काला पड़ गया है। हालांकि, उनके शरीर का निचला हिस्सा काम कर रहा है। डॉक्टर्स ने अब भी उन्हें वेंटिलेटर लगाया हुआ है और उन्हें ऑक्सीजन भी दी जा रही है। डॉक्टर्स अपनी तरफ हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि कॉमेडियन के दिमाग तक ऑक्सीजन पहुंचाई जा सके और वे स्वस्थ होकर घर जाएं। लेकिन उनकी हालत सुधरने की बजाय और बिगड़ती ही जा रही है। पिछले दिनों एमआरआई भी कराई गई थी, जिसमें उनके दिमाग की एक नस दबे होने की बात सामने आई थी। 10 अगस्त को राजू श्रीवास्तव को ट्रेडमिल पर दौड़ते वक्त सीने में दर्द हुआ था और वे बेहोश होकर जमीन पर गिर गए थे। इस दौरान जिम ट्रेनर उन्हें दिल्ली एम्स ले गए थे, जहां एंजियोग्राफी के बाद डॉक्टर्स ने बताया था कि उनके दिल के बड़े हिस्से में 100 फीसदी ब्लॉकेज है। राजू की एंजियोप्लास्टी की गई। लेकिन तब से लगातार वे बेहोश हैं और उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बुधवार यानी 17 अगस्त को उनकी हालत में कुछ सुधार दिखा था, लेकिन अब एक बार फिर उनकी सेहत बिगडऩे की खबर आई है।
दवाओं के साथ दुआओं का दौर भी जारी
राजू श्रीवास्तव के परिवार वाले दिल्ली एम्स में ही हैं और ईश्वर से उनकी सलामती के लिए दुआ कर रहे हैं। वे कभी मंदिर में जाकर प्रार्थना कर रहे हैं तो कभी गुरुद्वारे में जाकर मत्था टेक कर राजू के जल्दी स्वस्थ होने के लिए दुआ मांग रहे हैं। काशी विश्ववनाथ धाम और महाकाल की नगरी उज्जैन में राजू की सलामती के लिए महामृत्युंजय जाप किए जा रहे हैं। पिछले दिनों सिंगर कैलाश खेर ने एक वीडियो जारी कर बताया था कि राजू के लिए 21 संतों द्वारा महामृत्युंजय जाप कराने की सलाह दी गई है, जो कराया जा रहा है। इधर महानायक अमिताभ बच्चन ने राजू के नाम संदेश भेजा है, जो बार-बार उनके कान में सुनाया जा रहा है। बिग बी ने अपने संदेश में कहा है, उठो राजू, अभी बहुत काम करना है।’

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930