चीन की हिंद महासागर क्षेत्र में आक्रामक गतिविधयों को लेकर एक और सबूत सामने आया है। एक रिपोर्ट के अनुसार सेटेलाइट तस्वीरों से पता चला है कि अफ्रीकी हॉर्न पर जिबूती में चीन का नौसैनिक अड्डा अब पूरी तरह से चालू है और हिंद महासागर क्षेत्र में अब चीन ने अपना युद्धपोत भी तैनात कर रखा है।

जिबूती में 2016 से निर्माणाधीन चीन का सैन्य नौसैनिक अड्डा उसका पहला विदेशी सैन्य अड्डा है, जिसे 590 मिलियन डॉलर की लागत से बनाया गया है । यह रणनीतिक बाब-अल-मंडेब स्ट्रेट में स्थित है जो अदन की खाड़ी और लाल सागर और गार्ड को अलग करता है और स्वेज कनाल को जोड़ता है, जो कि अंतर्राष्ट्रीय ट्रेड के लिए सबसे महत्वपूर्ण चैनलों में से एक है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ एक सेटलाइट इमेज से पता चला है कि चीन का युझाओ-क्लास लैंडिंग शिप (टाइप 071) 320 मीटर लंबे बर्थिंग क्षेत्र में तैनात की गई है। यह लैंडिंग शिप हेलिकॉप्टर ऑपरेशन को भी अंजाम देता है। हालांकि सैन्य अड्डा पूरी तरह से चालू हो गया है लेकिन कुछ निर्माण के काम अभी भी बचे हैं, जिसे पूरा किया जा रहा है। चीनी सेना अपने युद्धपोत को आसानी से वहां तैनात कर सकती है। हालांकि बेस की चौड़ाई थोड़ी कम है लेकिन लंबाई ज़्यादा है। जहाज की पहचान 25000 टन वज़न वाले चांगबाई शान वेसेल के रूप में हुई है जिसका 800 सैनिकों और बख़्तरबंद गाड़ियों के ट्रांसपोर्टेशन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

  • चीन में ऊर्जा संकट गहराया, शीर्ष कंपनियों को उत्पादन बंद करने के निर्देश
  • ईरान भागने की कोशिश दौरान मारा गया हजारा समुदाय का विद्रोही तालिबान कमांडर

वहीं इस जहाज पर सैन्य विमान और हेलिकॉप्टर भी लैंडिंग और उड़ान भर सकता है। चीन का युझाओ-क्लास जहाज चीनी टास्क फोर्स के फ्लैगशिप कार्यक्रमों के ऑपरेशन के लिए डिजाइन किया गया है, जिसका चीनी सेना युद्धों और इमरजेंसी में मानवीय मदद पहुंचाने के लिए इस्तेमाल कर सकती है। चीनी नौसेना ने इस श्रेणी के पांच जहाज को बेड़े में शामिल किया है और बताया जा रहा है कि 2 अन्य इसी श्रेणी के जहाज का काम चल रहा है जो फाइनल फेज में है।

गुप्त तटों के नौसेना विश्लेषक एचआई सटन कहते हैं, “चीन का जिबूती बेस” एक मजबूत तरीके से बनाया गया है, जिसमें रक्षा की परतें हैं जो लगभग मध्ययुगीन दिखाई देती हैं, जैसे आधुनिक औपनिवेशिक किले। इसे स्पष्ट रूप से सीधे हमले का सामना करने के लिए डिज़ाइन किया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031