
गरियाबंद जिले के राजिम थाने के ग्राम जोशी परसदा का एक 15 साल का लड़का लापता है। परिजनों ने बालक के गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। बताया जाता है कि लापता बालक का नाम टेशांश साहू है जो कि विगत 16 अगस्त से लापता है। परिजनों द्वारा लोगों से अपील की गई है कि जहां कहीं भी टेशांश दिखे कृपया हमें सूचित करे। लापता टेशांश के पिता लक्ष्मण साहू ने बताया कि उसका 15 वर्षीय बेटा 16 अगस्त को घर से खेलने निकला था, लेकिन वह दोबारा घर वापस नहीं आया। बहरहाल बालक की तलाश जारी है।


















