इटावा में सिरफिरे ने दो बाइकों पर पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया. सनकी की करतूत सीसीटीवी में कैद हो गई है. पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है. चौगुरजी इलाके के आनंद निकुंज निवासी पद्माकर तिवारी ने बताया कि शनिवार रात घर के सभी लोग खाना खाकर सो गए थे. देर रात घर के बाहर पेट्रोल की बदबू आने और आग की लपटें लोग जाग गए. बाहर निकलने पर देखा कि दो बाइक जल रही थी और एक शख्स पास में ही खड़ा हुआ था.
पेट्रोल छिड़ककर दो बाइक में लगाई आग
चीखने चिल्लाने पर पड़ोसी भी बाहर आ गए. पड़ोसियों की मदद से सबसे पहले जलती हुई बाइकों पर पानी डालकर आग को बुझाया गया. तब तक एक बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी. आरोपी ने आनंद निकुंज के बाहर खड़ी तीन बाइकों में आग लगाने का प्रयास किया था. एक बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गई और दूसरी बाइक आंशिक रूप से जली है. मौके पर खड़ा व्यक्ति लोगों को देखकर गली से भाग गया.
सीसीटीवी में कैद हुई सनकी की करतूत
सीसीटीवी देखने पर पता चला कि आरोपी ने दोपहर में दो बार गली के चक्कर लगाए थे. गली का एक छोर आगे से बंद होने के कारण लगता है कि जानबूझकर घटना को अंजाम दिया गया है. बाइक मालिक ने कहा कि हमारी किसी से रंजिश नहीं है. उसके बाद भी घटना को क्यों अंजाम दिया गया, समझ से परे है. इस बारे में एसपी सत्यपाल सिंह ने बताया कि थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की शिनाख्त करने में जुटी है. उम्मीद है कि आरोपी जल्द पकड़ लिया जाएगा.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031