रायपुर। आज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) का प्रदर्शन शुरू हो गया है। प्रदेश भाजपा के बड़े नेताओं के साथ साथ सभी जिलों से कार्यकर्ता रायपुर पहुंचे हुए है। वहीं अब धीरे-धीरे प्रदर्शन उग्र हो चला है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे है। कार्यकर्ताओं ने महिला थाना के पास की बैरिकेटिंग तोड़ दी है। वहीं पुलिस भी लगातार प्रदर्शनकारियों को रोक रही है। लिहाजा पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हो गई। इसी बीच एक बड़ी खबर आई है कि भाजयुमो के प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रदर्शन को लेकर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि ये प्रदर्शन अभी ट्रेलर है, पूरी पिक्चर अभी बाकी है। आने वाले विधानसभा चुनाव में सरकार को जरूर जवाब मिलेगा। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कंटेनर से सड़क को बंद करने पर ट्वीट कर छत्तीसगढ़ सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कंटेनर से सड़क को बंद करने का वीडियो जारी करते हुए कहा, युवाओं से इतना डर की विरोध की आवाज़ दबाने सड़कों पर कंटेनर उतार दिए। भूपेश जी अभी तो बस यह शुरुआत है, वादे नहीं निभाये तो टैंक भी बुला लीजियेगा, यह आवाज़ें अब दबने वाली नहीं हैं। छत्तीसगढ़ ने इतनी डरपोक और कायर सरकार कभी नहीं देखी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031