दाबके स्कूल में रोटरी की अनुभूति

रोटरी क्लब रायपुर द्वारा ” अनुभूति ” के अंतर्गत चलाए जा रहे विभिन्न सेवा प्रकल्पो की शुरुवात आज सौ कुसुम ताई दाबके शाला में कक्षा पहली से लेकर बारहवी कक्षा के 170 छात्र छात्राओं को पहचान पत्र वितरण कर प्रारंभ की गई । आई कार्ड मिलते ही नन्हें मुन्ने विद्यार्थियों से लेकर बड़े बच्चों ने अपार खुशियों की अनुभूति प्राप्त की । इस वर्ष विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने शाला में जूते मोजे, कापी पेन पेंसिल सहित चार निर्धन विद्यार्थियों की फीस भी जमा होने से विद्यार्थियों के साथ साथ शिक्षक शिक्षिकाओं में भी हर्ष व्याप्त था। आई कार्ड प्राप्त होते ही विद्यार्थियों की अभिक्रिया थी की हम भी अब बड़े प्राईवेट स्कूल के छात्रों जैसी सुविधा प्राप्त करने लगे हैं। यहां अच्छे शिक्षकों के निर्देशन में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्राप्त हो रही है वहीं अनेक सामाजिक संस्थाओं द्वारा स्वच्छ सुंदर सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराकर दाबके शाला का नाम रायपुर की अग्रणी शालाओं मे शामिल हो रहा है। रोटरी क्लब के प्रदीप गोविंद शितूत के मार्गदर्शन मे इस प्रकल्प का आयोजन किया गया । अध्यक्ष भरत डागा ने रोटरी द्वारा शैक्षणिक संस्थानों में उपलब्ध कराई जा रही अनेकों सेवाओं की जानकारी देते हुए कहा कि शहर की अन्य शालाओं मे भी अनेक कार्यक्रमों के आयोजन शीघ्र ही प्रारंभ किए जा रहे हैं। पूर्व डिस्ट्रिक गवर्नर सुभाष साहू ने बताया की जिस तरह विश्व को पोलियो मुक्त कराने का कार्य रोटरी द्वारा किया गया है उसी तरह से टी बी बीमारी का समूल नाश करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर रोटरी क्लब के उपाध्याक्ष एन सी मोरियानी सहित शाला के सचिव शेखर अमीन , प्राचार्या उषा बाघमार, प्रधान अध्यापक जितेंद्र सेन , अंजली शितूत एवं शाला की सभी अध्यापिकायें कु. अर्चना भुजाडे, श्रीमती मेघा झा, श्रीमती राजेश्वरी शुक्ला, श्रीमती सीमा शुक्ला, श्रीमती सोनी सिन्हा, श्रीमती किरण यादव, श्रीमती वीणा चंद्राकर उपस्थित थी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031