छत्तीसगढ़ के लोकपर्व में से एक पोला यहां की संस्कृति की झलक दिखाता है। आज के दिन नंदियां बइला और जांता -पोरा की पूजा कर इस पर्व को मनाते हैं। इस दिन गांव में विषेश उत्सव का अयोजन होता है। ग्राम लिमतरा में भी प्रत्येक वर्ष की तरह सरस्वती महिला स्व सहायता समूह द्वारा पोला उत्सव कार्यक्रम का अयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सरपंच श्री मती मंजु नेताम ने माँ सरस्वती और नदिया बैल की पूजा कर किया। परम्परा अनुसार पोला पाटन पश्चात तीजहारिनो के लिए विभिन्न खेल का अयोजन किया गया जिसमें कुर्सी दौड़, खो -खो, कबड्डी, मटका दौड़ एवम बच्चों के लिए नांदिया बईला सजाओ आदि प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय बहनो को पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार की व्यवस्था आशीर्वाद हॉस्पिटल रायपुर के संचालक हरीशंकर मढ़रिया ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गॉव के समाज सेवी सुन्दर लाल पटेल, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष योगेश टिकरिहा, दिनेश, निमेष, कुंदन, वासुदेव, कोमल यादव, आदि उपस्थित रहे। श्री मढ़रिया ने सभी तीजहारिन बहनो को तीज की शुभकामनायें दी। सैकड़ो की संख्या में माताएँ -बहने और बच्चे पोला उत्तसव में भाग लिया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930