आंदोलन के साथ धरना स्थल पर हॉकी के जादूगर ध्यानचंद को यादकर मनाया गया खेल दिवस

जिला न्यायालय एवं राजस्व न्यायालय में काम आज भी रहा ठप्प

रायपुर l छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आह्वान पर राज्य के 105 से अधिक कर्मचारी संगठनों के लाखों कर्मचारी, अधिकारी आठवे दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहे l
फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा, प्रदेश प्रवक्ता चंद्रशेखर तिवारी, बी पी शर्मा, ने कहा कि फेडरेशन अपनी 2 सूत्रीय प्रमुख मांग केंद्र के समान देय दिनांक से 34% महंगाई भत्ता एरियर्स सहित देने तथा सातवें वेतनमान के अनुरूप गृहभाड़ा भत्ता देने की मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन पर हैं l
फेडरेशन के आह्वान पर आंदोलन से राज्य के समस्त जिला एवं ब्लाक तहसील मुख्यालय में राज्य के 5 लाख कर्मचारी अधिकारी हड़ताल पर है l साथ ही न्याययिक सेवा के कर्मचारी एवं प्रदेश के तहसीलदार, नायब तहसीलदार के हड़ताल में होने के कारण जिला न्यायालय एवं राजस्व न्यायालय के सभी कार्य आगामी तिथि तक लंबित है l
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के संयोयक कमल वर्मा प्रांतीय प्रवक्ता चंद्रशेखर तिवारी, बी पी शर्मा, सतीश मिश्रा, संजय सिंह, आर के रिछारिया, राजेश चटर्जी , सत्येन्द्र देवांगन, युधेश्वर सिंह ठाकुर, अजय तिवारी, पंकज पांडेय, श्रीमती रितु परिहार, राकेश शर्मा ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि फेडरेशन के अनिश्चितकालीन हड़ताल से राज्य के न्यायायिक सेवा के कर्मचारी 23 जिलों में जिला न्यायालय, तहसील न्यायालय, कुटुंब न्यायालय, परिवार न्यायालय बंद कर मांगो को लेकर आज आठवे दिन भी हड़ताल पर है, जिसके कारण हजारों प्रकरणों की तिथि कोर्ट न्यायाधीश द्वारा आगामी तिथि के लिए बढ़ा दी गई है l जिससे आमजनता का कार्य प्रभावित हो रहा है । राज्य के विभागाध्यक्ष कार्यालय इंद्रावती भवन, प्रदेश के कलेक्टर कार्यालय, पीडब्लूडी, खनिज, पीएचई, स्कूल शिक्षा, कोषालय, स्वास्थ्य, सिंचाई, पर्यवेक्षक महिला एवं बाल विकास विभाग तथा नवा रायपुर अंतर्गत समस्त संचालनालय एवं लोक सेवा आयोग, आरटीओ, जनपद, कृषि, वन विभाग, समाज कल्याण विभाग, नापतौल विभाग सहित 52 विभिन्न विभागों सहित आयोग एवं निगम मंडलो के कर्मचारी अधिकारी हड़ताल पर है । इस आंदोलन में राज्य के एक सौ से अधिक कर्मचारी, अधिकारी संगठन फेडरेशन के साथ हड़ताल में शामिल है ।
राजधानी रायपुर के धरना स्थल में आज खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के जादूगर ध्यान चंद को याद कर योगा का प्रदर्शन किया गया एवं मंच पर हड़ताल में उपस्थित महिला एवं पुरुष राष्ट्रीय खिलाड़ियों का सम्मान किया गयाl तीज पर्व होने के बाद भी बड़ी संख्या में महिला कर्मचारी उपस्थित रहे l इस अवसर पर कडू भात खाये जाने के रस्म निभाया गया l कल धरना स्थल पर महिला कर्मचारियों द्वारा तीज पर्व के अवसर पर विधि विधान से पूजा अर्चना कर मनाया जायेगा l
फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि फ़ेडरेशन के आह्वान पर राज्य के कर्मचारी अपने जायज मांगो को लेकर पिछले चार चरणों से आंदोलन पर हैl फेडरेशन के आंदोलन को शासन ने संज्ञान में लेते हुए आज मंत्रालय में मुख्य सचिव के साथ फेडरेशन के प्रतिनिधियों के साथ सकारात्मक चर्चा हुईl चर्चा के दौरान प्रदेश के संसदीय सचिव श्री विकास उपाध्याय उपस्थित रहे l

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930