झारखंड में युवक ने पहले आदिवासी किशोरी (14) का यौन शोषण किया और फिर शादी का दबाव बनाने पर उसकी हत्या कर शव फंदे से लटका दिया. उसका शव शुक्रवार को दिग्घी स्थित विवि ओपी थाना क्षेत्र के श्रीअमड़ा के पास फंदे से लटका मिला था. शनिवार को शव की शिनाख्त कर ली गयी. पुलिस ने आरोपी युवक अरमान अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है. परिजनों के अनुसार, किशोरी मजदूरी करने दुमका गयी थी. वह कभी-कभी मौसी के घर जामा थाना क्षेत्र में रह जाया करती थी. इसी क्रम में आरोपी युवक राज मिस्त्री अरमान अंसारी से उसकी दोस्ती हो गयी. परिजनों का आरोप है कि श्रीअमड़ा निवासी अरमान ने शादी का प्रलोभन देकर पहले उसका यौन शोषण किया. इस क्रम में चार माह की गर्भवती हो जाने पर किशोरी शादी का दबाव बनाने लगी. इस कारण अरमान ने रास्ते से हटाने के लिए पहले किशोरी की हत्या कर दी और फिर शव को फंदे से लटका कर आत्महत्या का रूप दे दिया. शनिवार को मृतका के परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस में शव की पहचान की और अंतिम संस्कार के लिए शव को गांव ले गये.दूसरी ओर इस घटना के बाद लोग आक्रोशित हैं.

कितनी आदिवासी युवतियां शिकार होंगी

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में और कितनी आदिवासी युवतियां ऐसे दरिंदों का शिकार होंगी? अत्याचार का यह सिलसिला कब थमेगा? जेहादी तत्व संताल के सांस्कृतिक ढांचे की कब्र खोद रहे हैं.

सभ्य समाज में कोई अपराध स्वीकार्य नहीं

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि घटना से मर्माहत हूं. एक भाई, बेटा और पिता होने के नाते मेरा मानना है कि सभ्य समाज में कोई भी अपराध स्वीकारा नहीं जा सकता. हम देश को बांटनेवाले लोगों के मंसूबों पर पानी फेरें.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031