


रायपुर। छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल अभियंता संघ के धन्यवाद सभा का आयोजन मड़वा क्षेत्र के ताप विद्युत गृह ईकाई के मुख्य अभियंता एवं मड़वा क्षेत्र के अभियंता संघ के अध्यक्ष एचएन कोसरिया के आव्हान पर 5 सितंबर को क्षेत्रीय कार्यकारिणी की बैठक की गई। जिसमें अभियंता संघ के अध्यक्ष राजेश पांडे महासचिव मनोज वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सर्व प्रथम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का तालियों की गडग़ड़ाहट के साथ आभार प्रदर्शन किया गया। इसी कार्यक्रम के दौरान रायपुर से पहुंचे रायपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष दामू आम्बेडारे, चंद्रभूषण वर्मा पत्रकार, उमेश यदु का सम्मान संघ के अध्यक्ष राजेश पांडे एवं महासचिव मनोज वर्मा एवं अन्य अधिकारियों के द्वारा किया गया।



















