वास्तु दोष होने से घर पर नकारात्मक ऊर्जा का वास होने लगता है, जिससे आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है। लेकिन आप घर पर मौजूद छोटी-छोटी वस्तुओं से वास्तु दोष को दूर कर सकते हैं। आपके रसोई घर पर ही मौजूद कुछ चीजों से वास्तु के बड़े से बड़े दोष को दूर किया जा सकता है। वास्तु में हल्दी, नमक, मिर्च, सरसों और फिटकरी जैसे वस्तुओं से जुड़े कई उपायों के बारे में बताया गया है, जिसका इस्तेमाल कर वास्तु दोष को दूर किया जा सकता है। वास्तु दोष दूर करने के लिए फिटकरी को काफी प्रभावी माना गया है। फिटकरी से जुड़े कुछ अचूक और आसान उपाय से न सिर्फ घर पर मौजूद नकरात्नक ऊर्जा दूर होती है बल्कि इससे आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है और घर पर सुख, शांति व समृद्धि बनी रहती है। जानते हैं फिटकरी से जुड़े उपायों के बारे में।
फिटकरी के उपाय
घर पर यदि वास्तु संबंधी कोई दोष है तो इसके लिए आप एक कटोरी में कुछ फिटकिरी के टुकड़े रख दें। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि फिटकरी वाली कटोरी किसी ऐसे स्थान पर रखें जहां किसी की नजर इस पर पड़े। इससे धीरे-धीरे घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर होने लगती है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि समय-समय पर आप कटोरी में फिटकरी को बदलते भी रहें।
लगातार प्रयास करने और खूब मेहनत के बावजूद भी आपको व्यापार या नौकरी में सफलता हासिल नहीं हो रही है तो इसका कारण वास्तु दोष हो सकता है। आप एक काले कपड़े में फिटकरी का टुकड़ा बांध लें और इसे घर या दुकान के मुख्य द्वार पर लटका दें। इससे नकारात्मकता दूर होती है और बिजनेस में लाभ होने लगता है।
घर पर किसी सदस्य का लगातार अस्वस्थ रहना भी वास्तु दोष का कारण होता है। इस समस्या के उपाय के लिए आप पोंछा लगाने वाले पानी में फिटकरी डाल दें और इस फिटकरी वाले पानी से घर पर पोंछा लगाएं। इससे घर के लोगों का स्वास्थ्य अच्छा रहता है।
वास्तु में दिशा व स्थान का विशेष महत्व होता है। फिटकरी को यदि उचित स्थान पर रखा जाए तो यह वास्तु दोष दूर करने में कारगर साबित होता है। आप घर खिड़की और दरवाजे के आसपास फिटकरी का टुकड़ा रख सकते हैं। इससे नकारात्मक ऊर्जा घर पर प्रवेश नहीं करती।
घर पर कलह-क्लेश की स्थिति बनी रहती है और परिवार जनों में हमेशा ही लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं तो इसके लिए आप एक शीशे की प्लेट या कटोरी में फिटकरी रखें। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि एक महीने में इसे बदलते रहें।
छोटी सी फिटकरी के इन उपायों से आपको बड़ी से बड़ी परेशानी से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही फिटकरी ज्यादा महंगी भी नहीं होती, इसलिए हर व्यक्ति इसे खरीदकर अपनी समस्याओं से समाधान पा सकता है। साथ ही फिटकरी में औषधीय और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। छत्तीसगढ़ राज्य न्यूज पोर्टल लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930