कलेक्टर रजत बंसल ने आज राजस्व अधिकारियों को कड़ी सन्देश देते हुए पलारी तहसील में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 हेमंतदास मानिकपुरी को आज  निलंबित कर दिया गया है। गौरतलब है विगत 9 सितंबर को कलेक्टर रजत बंसल ने पलारी तहसील  कार्यालय पहुँचकर आकस्मिक निरीक्षण किया था। जिस दौरान न्यायालय नायब तहसीलदार पलारी के कोर्ट में कार्यरत  हेमंतदास मानिकपुरी, सहायक ग्रेड-03, तहसील कार्यालय पलारी द्वारा ऑनलाईन दर्ज प्रकरणों में आदेश पत्र ऑनलाईन जारी नहीं किया गया है और न हीं ऑफलाईन आदेश पत्र को अपलोड किया गया है। इस संबंध में संबंधित कर्मचारी को 12 सितंबर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। उनके द्वारा जवाब संतोषप्रद नही पाये जाने के कारण छ.ग. सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील) नियम नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जिला कार्यालय बलौदाबाजार नियत किया निलंबन अवधि में मूलभुत नियमदृ53 के अंतर्गत नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031