गृहमंत्री के जिले में बढ़ रहा है अपराध का ग्राफ : जितेन्द्र वर्मा

दुर्ग। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के गृह जिले दुर्ग सहित समूचे छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे अपराधों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि दुर्ग ही नहीं पूरे छत्तीसगढ़ में अपराध की घटनाओं में वृद्धि हो रही है, इसके बावजूद गृहमंत्री और पुलिस प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठे है। विगत तीन दिन पहले गणेश विसर्जन के दौरान गंजपारा निवासी एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, विगत 10 दिन पहले भिलाई इंडस्ट्रियल एरिया हथखोज में दो गुटों में खूनी संघर्ष के दौरान एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। आए दिन लूटमाट, चोरी एवं ब्लात्कार की घटनाएं हो रही है लेकिन पुलिस प्रशासन कानून व्यवस्था को संभालने में असफल रहा है। दुर्ग गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का गृह जिला है बावजूद जिले में अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है।

जितेंद्र वर्मा ने कहा कि जब छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार थी तब अपराधिक घटनाओं पर पूरी तरह से नियंत्रण था लेकिन जब से छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी है तब से बड़ी-बड़ी आपराधिक घटनाएं हुई है । अमलेश्वर थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम खुड़मुड़ा में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, गृहमंत्री के निर्वाचन क्षेत्र दुर्ग ग्रामीण के ग्राम चंदखुरी में शिवांग चन्द्राकर की हत्या साल भर पहले कर दी गई। ऐसे ही अनेकों अपराध प्रतिदिन लगातार हो रहे हैं, अपराधों की फेहरिस्त लंबी है, अखबारों के पन्ने और सोशल मीडिया अपराधिक घटनाओं के समाचारों से भरे रहते हैं, अपराधिक घटनाओं की श्रृंखला इतनी लंबी है कि उसे गिनाया जाना मुश्किल है।

जितेंद्र वर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पुलिस प्रशासन ने 2 अक्टूबर तक कानून व्यवस्था की स्थिति संभालते हुए अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर लगाम नहीं लगाई तो 2 अक्टूबर के बाद भाजपा द्वारा गृह मंत्री के घर का घेराव, धरना प्रदर्शन और पुलिस प्रशासन को आईना दिखाने जैसे आंदोलन करके जनता के बीच शासन और पुलिस प्रशासन की नाकामियों को उजागर किया जाएगा।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031