रायपुर.

समुदाय के विभिन्न
प्रतिनिधिमण्डलों ने मुलाकात की

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज राजभवन में आदिवासी समुदाय के विभिन्न प्रतिनिधिमण्डलों ने मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों ने राज्यपाल सुश्री उइके को छत्तीसगढ़ की 12 जातियों के अनुसूचित जनजाति में शामिल करने के लिए, उनके द्वारा किए गए निरंतर प्रयासों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही उन्होंने राज्यपाल के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को भी उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया।
राज्यपाल सुश्री उइके ने जनजातीय समुदाय को संबोधित करते हुए केन्द्र सरकार के इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही उन्होंने देश के समस्त जनजातीय समुदाय की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि समुदाय के प्रतिनिधि, नाम में हुई इस मात्रात्मक त्रुटि के लिए लगातार मुझसे मिलते रहे हैं। मैंने लगातार आदिवासी समुदाय की इन समस्याओं से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को अवगत कराया, जिसके परिणाम स्वरूप आज आदिवासी समुदाय की समस्या का समाधान हो सका है।
प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल सुश्री उइके के द्वारा राज्य के आदिवासी समुदायों के हित में किये जा रहे कार्यों के लिए आभार जताया और कहा कि राज्यपाल के द्वारा इस संबंध में लगातार केन्द्र सरकार से संवाद किया जाता रहा है, जिसके परिणाम स्वरूप आज इन जातियों को आदिवासी समुदाय में शामिल करने का फैसला केन्द्र सरकार द्वारा लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से राज्य के लगभग 72 हजार आदिवासी लाभान्वित होंगे।
प्रतिनिधिमण्डल में श्री सुभाष परते, श्री मनोहर सिंह राज, श्री मनोहर लाल ध्रुव, श्री लतेल सिंह मरावी, श्री गोपाल धु्रव, श्री निरंजन सिंह पैकरा, श्री कपूर भानू श्री पुरूषोत्तम बिरको, श्री चमेन्द्र संवरा, श्री अंजोरा मरावी सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031