ग्राम पंचायत बारगांव की आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 02 का अभी तक भवन निर्माण नही हुआ है। इस संबंध में ग्रामीणों एवं पालकों से मिली जानकारी के मुताबिक आगनबाड़ी संचालित करने में हर मौसम में बहुत सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अभी वर्तमान में निषाद भवन में यह आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रही है जिससे सभी बच्चों के पालक और ग्रामीण नाराज और गुस्से में है क्योंकि उनके बच्चे बहुत सारी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं। और स्वास्थ्य पर भी बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा है। अवगत करा दिया जाये कि आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 02 का नियुक्ति सत्र 2000 में सुभारंभ हुई थी उस सत्र में लगभग 40 से 50 बच्चों की दर्ज संख्या थी उस समय लगभग 12 वर्ष सरकारी अस्पताल के भवन में केंद्र संचालित हो रही थी उसके बाद लगभग 4 वर्ष ग्रामीण के घर में किराए पर संचालित हुई अभी वर्तमान में निषाद भवन में लगभग 6 वर्षो से किराए पर केंद्र संचालित हो रही है अभी वर्तमान में बच्चो की दर्ज़ संख्या लगभग 26 है। ग्राम पंचायत बारगांव में अभी कुल 06 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रही है जिसमे सभी 05 केंद्र का नियुक्ति होते ही भवन निर्माण कार्य पूरा किया गया लेकिन केंद्र क्रमांक 02 का भवन निर्माण कार्य शुरू भी नहीं हुआ। निषाद भवन में अभी बच्चे परछी (हॉल) में बैठते हैं और केंद्र के सभी सामान एक बहुत ही छोटे कमरे में रखते हैं जिसमे बहुत ही ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कभी धूप, कभी बारिश तो कभी ठंड हर मौसम में बच्चों को बैठने में दिक्कतें आती है। निषाद भवन में सामाजिक कुछ भी कार्य होता है तो उस दिन केंद्र को बंद करने या दूसरे जगह पर केंद्र चलाने को कहा जाता है जिसमे सब मजबूर हैं। इस बारे में सभी सासन प्रशासन और पदाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है। सभी पदाधिकारियों से अनुरोध है कि जल्द से जल्द कार्य प्रणाली की जांच और केंद्र का अवलोकन कर केंद्र क्रमांक 02 का भवन निर्माण कार्य पूर्ण किया जाए।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930