होटल के बंद कमरे में अपने पति को किसी गैर महिला के साथ रोमांस करते हुए पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ लिया। इसके बाद क्या था, वही हुआ जो हमेशा से होता आया है। पत्नी ने पति एवं उस महिला की जमकर पिटाई कर दी। दरअसल एक शख्स होटल के बंद कमरे में दूसरी महिला के साथ रंगरलियां मना रहा था, तभी वहां अचानक उसकी पत्नी आ गई। फिर पत्नी अपने पति को दूसरी महिला के साथ इस हालत में देख कर गुस्से से लाल हो गई और न आंव देखा न तांव चप्पल उतारकर उसे पीटने लगी। मिली जानकारी के अनुसार ये पूरा मामला दिल्ली के गेट इलाके का है जहां देवरी रोड के रहने वाला दिनेश अस्पताल में नौकरी करता है। दिनेश की पत्नी नीलम ने उस पर आरोप लगाया है कि उसके पति का किसी दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध है। जब इस बात की भनक उसे लगी तो दोनों के बीच विवाद होने लगा। बताया गया कि अपने पति का दूसरी महिला से संबंध और विवबाद को लेकर महिला काफी परेशान रहा करती थी। इस बात से परेशान होकर महिला अपने मायके जाकर रहने लगी थी। इसके बाद सोमवार को उसे पता चला कि दिनेश उस महिला के साथ दिल्ली के गेट स्थित एक होटल में गया है। इसकी बहनक लगते ही नीलम अपने भाई के साथ तुरंत होटल पहुंची। जैसे ही वह कमरे में गई तो उसने देखा कि दिनेश किसी दूसरी महिला के साथ था। गुस्से में नीलम ने चप्पल से उसकी पिटाई शुरू कर दी। साथ ही दूसरी महिला को भी चप्पल से पीटा। इस दौरान दिनेश लगातार अपनी पत्नी नीलम से माफी मांगता रहा।
होटल के बंद कमरे में महिला मित्र के साथ रोमांस, पत्नी ने पकड़ा रंगे हाथ
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















