माता जी के विशेष पर्व क्वांर नवरात्र के अवसर पर श्री सत्तीचौरा माँ दुर्गा मंदिर समिति, गंजपारा, दुर्ग द्वारा इस वर्ष 9 कुण्डीय शतचंडी महायज्ञ कराया जा रहा है, जिसमें अलग अलग राज्यों एवं जिलों के विद्वान यज्ञाचार्यो एवं पंडितों द्वारा महायज्ञ कराया जावेगा, जिसकी तैयारी जोरों से चल रही है, समिति के ईशान शर्मा ने बताया कि महायज्ञ की तैयारी को मूर्त रूप एवं तेज गति देने हेतु आज दिनाँक 19 सितंबर को सँध्या 7 बजे यज्ञ स्थल के पास कार्यालय का शुभारंभ करते हुए मन्दिर परिसर से शतचंडी महायज्ञ की कलश यात्रा हेतु कलश वितरण का प्रारंभ किया गया.. क्वांर नवरात्र पर्व के अवसर पर दुर्ग जिले के सभी धर्मप्रेमियों को इस वर्ष माता जी के प्रभावशाली एवं सर्वसिद्ध शतचण्डी महायज्ञ का आयोजन दिनाँक 26 सितंबर से 4 अक्टूबर तक किया जा रहा है, महायज्ञ में छत्तीसगढ़ सहित राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश के प्रसिद्ध विद्वान आचार्यों को आमंत्रित किया गया है, जिनके सानिध्य में यह यज्ञ सम्पन्न कराया जावेगा.. इस कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि कार्यालय के शुभारंभ के अवसर समिति के प्रथम अध्यक्ष से लेकर वर्तमान अध्यक्ष तक के सभी सम्मानित पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे.. क्वांर नवरात्र के अवसर पर 26 सितंबर से सिद्ध शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ किया जावेगा। महायज्ञ से पूर्व कलश यात्रा निकाली जाएगी। महायज्ञ की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। यज्ञ के लिए आकर्षित बॉस एवं पैरा की कुटिया बनाई जा रही है, यज्ञ में प्रदेश भर से धर्मप्रेमियों को देखते हुए पूरी व्यवस्था की जा रही है, यज्ञ के प्रथम दिवस कलश यात्रा निकाली जावेगी जिसकी तैयारी शहर के बहुत से सक्रिय पार्षद, समाज सेवी, विभिन्न समाज के पदाधिकारियों द्वारा की जा रही है.. आज यज्ञ के सफल संचालन के लिए कार्यालय का शुभारंभ किया गया, जहाँ से समिति के सदस्य गण यज्ञ की जानकारी समस्त धर्मप्रेमियों को देंगे, एवं कलश यात्रा हेतु सभी महिलाओं को निःशुल्क कलश वितरण भी कार्यालय से किया जावेगा, कलश वितरण प्रारंभ कर दिया गया, महिलाएं दुर्गा मंदिर से कलश ले सकते है.. शुभारंभ के अवसर पर सर्वप्रथम पूज्यनीय श्री गणेश जी की पूजा अर्चना की गई, फिर माता जी की पूजा अर्चना के साथ शहर के वरिष्ठ जनोँ, समिति के पूर्व एवं वर्तमान सदस्यों एवं यज्ञ के यजमानों के द्वारा कार्यालय का शुभारंभ किया गया.. मिलापचन्द ओसवाल, कृष्णकांत दुबे, राजेन्द्र साहू, राधेश्याम शर्मा, विट्ठलदास भूतड़ा, रमेश राठी, मुरारी भूतड़ा, अशोक राठी, नवल अग्रवाल, राजेश शर्मा, रणछोर भूतड़ा, नरेंद्र शर्मा, सुरेश राजपूत, नरेंद्र गुप्ता, ऋषभ जैन, कुलेश्वर साहू, मनोज भूतड़ा, सुरेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, मनोज श्रीवास्तव, निर्मल शर्मा, ओमप्रकाश टावरी, राजेश शर्मा, ललित शर्मा, राहुल शर्मा, रवि पीडियार, जितेंद्र राठी, अमित यादव, मोनू शर्मा, अर्जित शुक्ला, आशीष मेश्राम, प्रकाश कश्यप, महेश गुप्ता, मनीष सेन, सोनल सेन, सुजल शर्मा एवं अन्य उपस्थित थे..

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031