प्रोजेक्ट फाइल में शिक्षक ने पासिंग मार्क नहीं दिये तो छात्रों ने मास्टर जी की बाइक को आग के हवाले कर दिया। घटना पश्चिम बंगाल के चितरंजन में देशबंधु ब्वायज स्कूल की है जहां छात्रों ने अपने शिक्षक की ही बाइक में आग लगा दी। छात्रों का कहना है कि वह प्रोजेक्ट सही समय पर जमा नहीं दे पाये तो शिक्षक ने डांट लगाते हुए उन्हें पासिंग मार्क नहीं दिया। इसके बाद गुस्साएं छात्रों ने स्कूल परिसर में खड़ी शिक्षक की बाइक में आग लगा दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी छात्रों की पहचान कर ली गई है। शिक्षक ने बताया कि उन्होंने अपनी बाइक स्कूल परिसर में ही बाउंड्रीवॉल के पास पेड़ के नीचे खड़ी की थी। दोपहर में वह अपनी कक्षा में बच्चों को इतिहास पढ़ा रहे थे। इसी बीच उन्हें साथी शिक्षकों ने फोन पर बताया कि उनकी बाइक में आग लग गई है। सूचना मिलने पर वह भाग कर मौके पर पहुंचे। देखा तो पूरी बाइक धूं धंू कर जल रही है। उन्होंने तुरंत मामले की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। जानकारी के मुताबिक आरोपी छात्र पहले से ही स्कूल के अंदर काफी बदनाम हैं। बताया जा रहा है कि ढाई पहले ही इन सभी छात्रों ने मिलकर स्कूल की चारदीवारी तोड़ दी थी। इस मामले में भी इन्हें कड़ी डांट लगी थी। उस समय इन्हें स्कूल से निकालने की धमकी भी दी गई थी। बावजूद इसके इन छात्रों के व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। चितरंजन रेल टाउन स्थित देशबंधु स्कूल में अवनि कुमार बेरा 12 कक्षा में इतिहास पढ़ाते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी क्लास में अवनीश राम, आदित्य कुमार, राहुल कुमार बाल्मीकि, मुनना शॉ, सुमित कुमार और सुजीत कुमार व दो अन्य छात्रों ने क्लास प्रोजेक्ट पूरा नहीं किया था। पूछने पर इन लोगों ने कहा कि वह अगले दिन ही प्रोजेक्ट जमा कर पाएंगे। ऐसे में उन्होंने इन सभी क्लास से बाहर कर दिया। इस बात से नाराज होकर आरोपी छात्रों ने उनकी बाइक में आग लगा दी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031