रायपुर। अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कामरेड सुभाष लांबा, राष्ट्रीय महासचिव कामरेड ए. श्रीकुमार एवं कामरेड शशि कांत राय राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष का आगामी 26 सितम्बर 2022 को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दौरा कार्यक्रम तय किया गया है। छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष एवं अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ एवं सम्बद्ध संगठनों द्वारा कर्मचारी भवन, रायपुर में दोपहर 12 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत एवं प्रांतीय बैठक तथा सभा कार्यक्रम आयोजित है। कार्यक्रम को सफल बनाने संघ के सभी साथियों से आग्रह पूर्ण अनिवार्य उपस्थिति की अपील की गई है।
अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का छत्तीसगढ़ आगमन 26 सितंबर को
Previous Articleलचर व्यवस्था के चलते हुई नसबंदी के दौरान महिला की मौत – भाजपा
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















