बलौदाबाजार। जिले में कल देर रात कोरोना के 13 नये मरीजों की पहचान की गई है। जिसमें 10 मरीज पलारी नगर से एवं 1 मरीज कसडोल नगर से है। अन्य 2 मरीज गांवों से है जिसमें 1 मरीज पलारी विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम रोहांसी एवं 1 मरीज कसडोल विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम छाछी से संबंधित हैं। इन सभी मरीजों की पुष्टि जिला प्रशासन की ओर से किया गया हैं। जिला मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ खेमराज सोनवानी ने बताया की सभी मरीजों को कल देर रात ही जिला कोविड हॉस्पिटल में लाने के लिए एम्बुलेंस को रवाना कर दी गई हैं। सभी मरीजों को मिलाकर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 355 तक पहुंच गई है। इनमें से इलाज के बाद 308 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इस प्रकार एक्टिव मरीजों की संख्या 46 ही रह गयी हैं। इसके साथ ही आज जिला कोविड हॉस्पिटल से 7 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गये हैं।
कोविड से निधन होने पर शवो के प्रबंधन हेतु नोडल अधिकारी तय
कोरोना से संक्रमित मरीजों की निधन होने पर उनके शवो के प्रबंधन हेतु आज जिला कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने नोडल एवं प्रभारी अधिकारियों की नियुक्त किया गया हैं। जिला मुख्यालय के लिए नोडल अधिकारी जिला पंचायत सीईओ डॉ जरिहा आलम सिद्की एवं प्रभारी अधिकारियों में सँयुक्त कलेक्टर इंदिरा देवहारी एवं स्वास्थ्य विभाग से जिला सर्विलेंस अधिकारी के रूप में रहेंगे।

विकासखंड स्तर के लिये सभी सम्बंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सह इंसीडेंट कमांडर नोडल अधिकारी एवं प्रभारी अधिकारी नगरीय क्षेत्रों में सम्बंधित सीएमओ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यपालिक दंडाधिकारी तहसीलदार,स्वास्थ्य विभाग से बीएमओ होंगे। जिले के बाहर निधन होने दशा में नोडल अधिकारी जिला पंचायत सीईओ एवं प्रभारी अधिकारियों सँयुक्त कलेक्टर इंदिरा देवहारी एवं स्वास्थ्य विभाग से जिला सर्विलेंस अधिकारी के रूप में होंगे। इनके निर्देश पर शवो के लिये अंतिम संस्कार शव गृह एवं क्रबिस्तान का चिन्हांकन सुनिश्चित करेंगें। शवो का परिवहन राज्य सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुसार होगा एवं इनका खर्च का वहन एसडीआरएफ तहत प्रशासन करेगी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930