युवती के कथित प्रेमी ने पहले शादी का झांसा देकर सात महीने तक यौन शोषण किया. फिर शादी का दबाव देने पर खबड़ा स्थित शिव मंदिर में शादी भी कर ली. तीन माह तक रामदयालु में एक किराये के कमरे में पत्नी बनाकर रखा. फिर, मोबाइल ऑफ कर फरार हो गया है. पीडि़ता अब इंसाफ के लिए नगर, महिला, सदर और काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र की चक्कर काट रही है. चारों थाने की पुलिस दूसरे थानाक्षेत्र का मामला बताकर अपना पल्ला झाड़ रही है. पीडि़ता ने शुक्रवार को एसएसपी जयंतकांत से मुलाकात कर इंसाफ की गुहार लगायी है. एसएसपी के आदेश पर देर शाम नगर थाने में पीड़िता की लिखित शिकायत ली गयी है. आरोपित युवक मिठनपुरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है. वह एक निजी बैंक में पोस्टेड है. पीड़िता ने नगर पुलिस को बताया है कि वह शहर के एक आभूषण दुकान में काम करती है. दो साल पहले फेसबुक के माध्यम से मिठनपुरा थाना क्षेत्र के मालीघाट के रहने वाले एक युवक से फेसबुक पर दोस्ती के बाद प्यार हुआ था. इसके बाद आरोपित युवक ने सात माह तक शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया. इस दौरान वह अपने घर भी ले गया. जब शादी का दबाव बनाया, तो शिव मंदिर में उसने शादी कर ली. फिर, तीन माह बाद मां की बीमारी का बहाना बनाकर मोबाइल स्विच ऑफ कर फरार हो गया. पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि उसके कथित प्रेमी सह पति के पिता एक बड़े राजनीति पार्टी से जुड़े हैं. इसकी धमकी देकर अब उसने उसे साथ रखने से इनकार कर दिया है. उसको अंधेरे में रख कर उससे मंदिर में शादी करने से पहले ही दूसरी लड़की से इंगेजमेंट कर लिया था. इसकी फोटो भी उसे मिली है. उसने नगर थाने की पुलिस को फोटो भी दिया है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031