पंजाब की चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में MMS कांड मामले में पुल‍िस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुल‍िस ने केस में आरोपी सेना के जवान संजीव स‍िंह को गिरफ्तार क‍िया है। दरअसल यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में नहाती हुई लड़कियों के वीडियो बनाने की आरोपी लड़की, जिस शख्स के साथ वॉट्सएप पर चैट कर रही थी, जो लड़का उसे सब कुछ डिलीट करने के लिए धमका रहा था, वो लड़का यही सेना का जवान संजीव स‍िंह है। पंजाब पुलिस आरोपी संजीव को कोर्ट में पेश करके रिमांड हास‍िल करेगी। उधर, यूनिवर्सिटी में 24 सितंबर तक अवकाश घोषित क‍िया गया था, वहीं 25 को रव‍िवार होने के चलते यूनिवर्सिटी अगले द‍िन सोमवार को खुलेगी।

पुल‍िस सूत्रों की माने तो आरोपी लड़की के शिमला में रहने वाले कथित बॉयफ्रेंड ने उसके वीडियो इस सेना के जवान संजीव स‍िंंह तक पहुंचाए थे। इसके बाद ये जवान लड़की को वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा और उसे ब्लैकमेल करके बाकी लड़कियों के वीडियो बनाने को मजबूर करने लगा। इस पर लड़की गर्ल्स हॉस्टल में नहाती हुई लड़कियों के वीडियो बनाने लगी।

पूरे मामले पर सेना ने क्‍या कहा?
इस पूरे मामले पर भारतीय सेना के अधिकारी ने बताया क‍ि पुलिस अधिकारियों से सूचना मिलने के तुरंत बाद, पंजाब और अरुणाचल पुलिस को सिपाही को गिरफ्तार करने और उसकी हिरासत सौंपने के लिए हर संभव सहायता प्रदान की गई। हम जांच के जल्द निष्कर्ष के लिए हर संभव सहायता प्रदान करना जारी रखेंगे। भारतीय सेना के अधिकारी ने कहा क‍ि पंजाब पुलिस की ओर से एक संवेदनशील मामले में चल रही जांच के दौरान, यह पता चला है कि एक सेवारत सेना के जवान के आईपीसी और आईटी अधिनियम की धाराओं के तहत प्रभार्य कृत्यों में शामिल होने की संभावना है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031