दुर्ग जिला भाजपा का 1 अक्टूबर को अभिनंदन समारोह

दुर्ग। 17 सितंबर से 2 अक्टूबर सेवा पखवाड़ा अंतर्गत 1 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी द्वारा कोरोना वारियर्स का अभिनंदन किया जाएगा। आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक आशीष निमजे ने बताया कि कोरोना जैसी वैश्विक स्तर की महामारी से दुर्ग को उबारने में कोरोना वारियर्स के रूप में डॉक्टर, नर्स, मेडिकल स्टाफ, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, उप स्वास्थ्य केन्द्र, सरकारी अस्पताल, पुलिस कर्मी, सफाई कर्मी, पत्रकार, समाजसेवी संस्थाओं सहित तमाम शासकीय अशासकीय संस्थाओं, दुर्ग नगर निगम के मुक्तिधाम में जितने भी कार्यरत कर्मचारियों की अहम भूमिका रही है। इन्ही सारे कोरोना वारियर्स की सामूहिक सक्रियता से ही दुर्ग में कोरोना की विकराल स्थिति बनने के बावजूद इस महासंकट से हमारा दुर्ग जिला बाहर निकल पाया है। इसीलिए सेवा पखवाड़ा अंतर्गत ऐसे कोरोना वारियर्स का सम्मान करने का निर्णय जिला भाजपा द्वारा किया गया है। इस हेतु जिला भाजपा द्वारा अजय वर्मा, नटवर ताम्रकार, दिनेश देवांगन, संतोष सोनी, आशीष निमजे, निलेश अग्रवाल, राजा महोबिया, मदन वाड़ई, चेतन सोनकर, योगेश भाले, योगेश ठाकुर को प्रभारी बनाया गया है तथा कार्यक्रम संयोजक के रूप में आशीष निमजे को जिम्मेदारी दी गई है। कार्यक्रम के स्वरूप की चर्चा करते हुए कांतीलाल बोथरा जिला सेवा पखवाड़ा प्रभारी ने बताया कि 1 अक्टूबर को सतनाम भवन गौरव पथ दुर्ग में दोपहर बारह बजे अधिक से अधिक कोरोना वारियर्स को आमंत्रित कर पाद प्रक्षलन किया जाएगा अर्थात उनके चरणों को धोकर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की जाएगी। तत्पश्चात शॉल श्रीफल द्वारा उनका अभिनंदन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सेवा कार्य करने वालों के चरण धोकर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का यह पहला कार्यक्रम है जो दुर्ग में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें धर्म, संप्रदाय जाति वर्ग का भेद किए बिना सभी कोरोना वारियर्स का पाद प्रक्षालन किया जाएगा। प्रेस वार्ता का मंच संचालन भाजपा जिला महामंत्री ललित चंद्राकर ने किया। नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा ने बताया कि सेवा पखवाड़ा अभियान के प्रभारी कांतिलाल बोथरा, सतीश साहू और विनायक नातू के निर्देशन में उक्त कोरोना वारियर्स अभिनंदन समारोह प्रभारीगण सक्रिय है। कोरोना वारियर्स से डोर टू डोर संपर्क कर उन्हें कार्यक्रम के लिए आमंत्रण दिया जा रहा है। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में भाजपा के प्रदेश स्तर के नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है। प्रेसवार्ता में प्रमुख रूप से जितेन्द्र वर्मा जिलाध्यक्ष, ललित चंद्राकर जिला महामंत्री, कांतिलाल बोथरा संयोजक सेवा पखवाड़ा, विनायक नातू सह संयोजक सेवा पखवाड़ा, आशीष निमजे कार्यक्रम संयोजक, मनोज मिश्रा जिला मंत्री, दिनेश देवांगन जिला मंत्री, अजय वर्मा नेता प्रतिपक्ष दुर्ग नगर निगम उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31