500 अभ्यर्थियों के लिए कोचिंग, आवास, भोजन, चिकित्सा, पुस्तक एवं परिवहन की निःशुल्क व्यवस्था 

युवा कैरियर निर्माण योजना अंतर्गत 12 अक्टूबर तक मंगाये गए आवेदन

रायपुर. प्रदेश के अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के कक्षा 12वीं उत्तीण ऐसे विद्यार्थी, जो ड्रॉप लेकर नीट, जेईई, क्लेट, एनडीए और पीएटी परीक्षा की तैयारी करने का सुनहरा अवसर है। आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा युवा कैरियर निर्माण योजना अंतर्गत इच्छुक विद्यार्थियों से 12 अक्टूबर को सायं 5 बजे तक आवेदन आमंत्रित किए गए है। इस संबंध में अन्य सभी नियम शर्तों के विस्तृत जानकारी के लिए विभाग की वेबसाईट का अवलोकन किया जा सकता है।

आयुक्त आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग श्रीमती शम्मी आबदी इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए है। युवा कैरियर निर्माण योजना अंतर्गत कुल 500 अभ्यर्थियों को लाभान्वित किया जाना है। इनमें अनुसूचित जनजाति के 150, अनुसूचित जाति के 100, अन्य पिछड़ा वर्ग के 200 तथा ईडब्ल्यूएस वर्ग 50 अभ्यर्थी लाभान्वित होंगे। योजना का लाभ उठाने के लिए ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने कक्षा 12वीं में 70 प्रतिशत या समतुल्य ग्रेड प्राप्त किया हो, वे आवेदन कर सकते है। अभ्यर्थियों का चयन प्राकच्यन परीक्षा में प्राप्त मेरिट अंक के आधार पर किया जाएगा, परंतु एनडीए प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी को परीक्षा के लिए निर्धारित शारीरिक मापदंड पूरा करना होगा। योजना अंतर्गत कोचिंग की अवधि अधिकतम एक वर्ष अथवा उस वर्ष के लिए आयोजित प्रतियोगी परीक्षा दिनांक, जो भी पहले हो, तक के लिए होगी। विद्यार्थियों की कोचिंग, आवास, भोजन, चिकित्सा, पुस्तक, परिवहन, प्रवेश-शुल्क आदि व्यवस्था निःशुल्क रहेगी। 

प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के लिए ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित

आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा राज्य के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा ईडब्ल्यूएस वर्ग के कक्षा 12वीं उत्तीर्ण 500 अभ्यर्थी (अनुसूचित जनजाति के 150, अनुसूचित जाति के 100, अन्य पिछड़ा वर्ग के 200 तथा ईडब्ल्यूएस वर्ग के 50), जो ड्रॉप आउट लेकर नीट, जेईई, क्लेट, एनडीए और पीएटी परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते है, ऐसे इच्छुक पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए है। ऑनलाईन आवेदन विभाग की वेबसाईट पर 12 अक्टूबर को शाम 5 बजे तक जमा किए जा सकते है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031