रायपुर। प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष करन सिंह अटेरिया द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव को पत्र लिखकर दीपावली के शुभ अवसर पर राज्य के कर्मचारियों एवं पेंशनरों को केन्द्र के समान 38 प्रतिशत मंहगाई भत्ता एवं महंगाई राहत देय तिथि से दिये जाने की मांग की गई है। श्री अटेरिया द्वारा अवगत कराया गया है कि मंहगाई के दौर में प्रदेश के अधिकारी कर्मचारियों को केन्द्र से 10 प्रतिशत महंगाई भत्ता कम प्राप्त हो रहा है। 13 अगस्त 2022 को प्रदेश अधिकारी कर्मचारी महासंघ के संयोजक अनिल शुक्ला के नेतृत्व में समसत संगठनों के अध्यक्षों तथा पदाधिकारियों के द्वारा प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री से हुई सौजन्य भेंट में शेष लंबित महंगाई भत्ते को शीघ्र ही दिये जाने का आश्वासन मुख्यमंत्री द्वारा दिया गया था। केन्द्र द्वारा 04 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिये जाने के तुरंत बाद ही राजस्थान में कांग्रेस की गहलोत सरकार द्वारा भी अपने कर्मचारियों को 04 प्रतिशत महंगाई भत्ते की घोषणा कर अपने कर्मचारियों को दीपावली पूर्व तोहफा प्रदान किया गया है। प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रांताधयक्ष करन सिंह अटेरिया, उपाध्यक्ष बी.एल. पटेल, के.पी श्रीवास, गजाधर साहू, एच.वी.अंसारी, श्याम लाल साहू, प्रांतीय सचिव श्रीमती मंजू ठाकुर, बस्तर संभाग के संभागीय अध्यक्ष ए.आर.जाटव, कांकेर जिला अध्यक्ष आर.के.सुमन, गरियाबंद जिला अध्यक्ष महेश कुमार पांडौरिया, रायपुर जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, दुर्ग जिला अध्यक्ष रोहित सिंह भदौरिया, राजनांदगाँव जिला अध्यक्ष हरी सिंह राजोरिया, दिनेश कुमार शर्मा, श्रीमती दुलेश्री कुर्रे, आर.के.हिरवानी, एन.एस.डण्डोतिया, सुरेश सिंह जाटव, गोरे लाल रात्रे, रवि अनंत, एस.आर.जाटव, मातादीन सोलंकी आदि सभी पदाधिकारियों द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा मुख्य सचिव को पत्र लिख कर प्रदेश के लाखों अधिकारी कर्मचारियों को 10: लंबित मंहगाई भत्ता तथा पेंशनरों को महंगाई राहत देय तिथि से दिये जाने की मांग की मांग की गई है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031