रायपुर। आगामी भादों मास में पोला, हलषष्ठी (कमरछठ), गणेश चतुर्थी त्यौहार है। इसके लिए बेमेतरा जिले के बंजारी माता महिला स्व-सहायता समूह द्वारा मिट्टी की आकर्षक गणेश की प्रतिमा, मिट्टी के बर्तन, खिलौने, नंदी बैल आदि का निर्माण किया जा रहा है। जिला पंचायत बेमेतरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रीता यादव ने बताया कि वर्तमान में महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा छत्तीसगढ़ के विभिन्न पर्वों पर उपयोग होने वाले वस्तुओं का निर्माण किया जा रहा है। इन पर्वों के माध्यम से महिला स्व-सहायता समूहों को आजीविका के बेहतर अवसर उपलब्ध हो रहें है। लॉकडाउन के दौरान महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा निर्मित वस्तुओं की मांग में वृद्धि हुई है तथा इनके द्वारा निर्मित वस्तुओं की बिक्री के लिए उचित व्यवस्था की जा रही है। समूह की महिलाओं द्वारा मिठाईयां बनाना भी शुरू किया गया है। नवागढ़ विकासखंड के सफुरा माता स्व-सहायता समूह द्वारा रक्षाबंधन के लिए बूंदी की लड्डू, गुलाब जामुन आदि मिठाईयां बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी लॉकडाउन में इन महिलाओं द्वारा बनाई गई मिठाईयां लोगों को सहज रूप से मिल सकेगा और इन महिलाओं की आय में वृद्धि होगी।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031