स्वच्छ सर्वेक्षण में एक बार फिर आगे रहेगा छत्तीसगढ़ .. दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 1 अक्टूबर को समारोह का आयोजन
रायपुर.

स्वच्छता सर्वेक्षण में इस बार फिर छत्तीसगढ़ के आगे रहने की उम्मीद है । आजादीके अमृत महोत्सव के अवसर पर आयोजित स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 का पुरस्कार वितरण समारोह 01 अक्टूबर, 2022 को नई दिल्ली में आयोजित किया जाना है । इसके एक दिन पहले शुक्रवार को इंडियन स्वच्छता लीग ( आईएसएल) में विजयी शहरों का ऐलान किया गया । इंडियन स्वच्छता लीग में अलग-अलग वर्गों के तहत 15 हजार से कम आबादी वाले नगरीय निकायों में भटगांव और माना कैंप, 15 से 25 हजार की आबादी में खैरागढ़, 25 से 50 हजार की आबादी वाले निकाय में जशपुर नगर और कोंडागांव, 50 हजार से 1 लाख में बिरगांव, 1 लाख से 3 लाख की आबादी में अंबिकापुर प्रथम स्थान प्राप्त किये हैं , वहीं 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में रायपुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है ।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 हेतु राज्य के समस्त 169 नगरीय निकायों ने भाग लिया है । इस हेतु विगत 08 माह से लगातार सर्वे की टीम निकायों के भ्रमण पर रही है। सर्वे की टीम द्वारा निकायों में मिशन क्लीन सिटी, स्वच्छता श्रृंगार, सुविधा 24, गोधन न्याय योजना, निदान-1100, निष्ठा आदि राज्य प्रवर्तित योजनाओं के साथ-साथ स्वच्छ भारत मिशन की प्रगति का निरीक्षण किया। निकायों के निरीक्षण उपरान्त ओडीएफ की स्थिति पूर्व वर्षों की तरह ही अच्छी पायी गई। इस बार के आयोजित समारोह में राज्य का भारत देश में सबसे अधिक निकाय छत्तीसगढ़ के ही ओडीएफ++ होने की उम्मीद है।
राज्य शासन द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान आयोजित जन-जागरण प्रतिनिधियों जैसे महापुरूषों की प्रतिमाओं की नागरिकों द्वारा साफ-सफाई, चैराहों की ब्रांडिंग, स्मारकों का रख-रखाव आदि में भी राज्य के निकायों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहने की उम्मीद है। स्वच्छ सर्वेक्षण का पुरस्कार समारोह तालकटोरा स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीया राष्ट्रपति महोदया द्वारा की जा रही है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति महोदया एवं केन्द्रीय मंत्रीजी द्वारा पुरस्कार प्रदान किये जायेंगे। पुरस्कारों की विस्तृत घोषणा अभी तक भारत सरकार द्वारा नहीं की गई है। पुरस्कारों के विवरण राष्ट्रपति महोदया द्वारा पुरस्कार डेशबोर्ड के उद्याटन उपरान्त प्राप्त होंगे।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031