बिहार के बक्सर में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पत्नी को पति के अवैध संबंधों का विरोध करना भारी पड़ गया। पति ने ससुराल वालों के साथ मिलकर गुस्से में बीवी को आग के हवाले कर दिया। पति एवं ससुराल वालों की बर्बरता यहीं नहीं रुकी। वे लोग उस समय भी उसे टॉर्चर देते रहे। पति ने तो उसका वीडियो भी बनाया जो कि पुलिस के हाथ लगा है। वीडियो में देखा गया कि आग में झुलसी अंजली अपने ससुराल वालों से पानी मांग रही। वो अपने पति से बार-बार कह रही है-प्यास लगी है, पानी दे दीजिए। प्लीज मुझे बचा लीजिए। मगर ससुराल वाले उसका वीडियो बना रहे हैं। पति बार-बार बोल रहा है कि पहले तुम इस बात को स्वीकार करो कि आग तुमने स्वयं लगाई है, घर पर कोई नहीं था, फिर हम पानी देंगे। अंजली इतनी परेशानी में थी कि वह ये बात भी कबूल कर लेती है। घटना जिले के कमरपुर गांव की है। महिला सूर्य देव राय की बीवी अंजली राय (24 साल) है, जिसका उपचार वाराणसी ट्रामा सेंटर में चल रहा है। पुलिस ने महिला के ससुर और एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि, पति की खोज की जा रही है। अपने बयान में अंजलि ने बताया था कि उसकी शादी 21 नवंबर 2021 को सूर्य देव राय के साथ हुई थी। पहले तो ससुराल वाले दहेज में 5 लाख रुपये और लाने के लिए प्रताडि़त करने लगे। इसी बीच उसे पता चला कि उसके पति के अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध हैं। अंजली ने जब इसका विरोध किया तो पति ने घर वालों के साथ मिलकर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया। इस घटना में पीडि़ता के मायके वालों ने पति सूर्य देव राय, ससुर कमलेश्वर राय एवं जेठानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने बताया कि ससुर और एक अन्य को मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अपराधी पति की तलाश जारी है। सभी अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31